
सैमसंग के अगले फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर टेक जगत में सुगबुगाहट तेज हो गई है। ताज़ा लीक्स के मुताबिक, सैमसंग इस बार अपने परंपरागत ‘जनवरी लॉन्च’ को बदलकर 25 फरवरी 2026 को अपना ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट आयोजित कर सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra
सैमसंग लवर्स के लिए मिली-जुली खबरें आ रही हैं। एक तरफ जहाँ Samsung Galaxy S26 Ultra के डिज़ाइन और परफॉरमेंस में बड़े बदलाव की उम्मीद है, वहीं कुछ लीक्स ने बैटरी लवर्स को निराश किया है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग इस बार भी 5,000mAh की ही बैटरी दे सकता है, जबकि चीनी ब्रांड्स इससे कहीं आगे निकल चुके हैं।
क्या होगा खास और क्या है निराशा? (Leaked Specs)
- डिस्प्ले: 6.9-इंच का विशाल QHD+ AMOLED पैनल, जो अब ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ तकनीक के साथ आएगा।
- प्रोसेसर: दुनिया का सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट।
- निराशाजनक बैटरी: लीक के मुताबिक, कंपनी 5,000mAh की पुरानी बैटरी क्षमता पर ही टिकी रहेगी, हालांकि 60W फास्ट चार्जिंग एक राहत की बात हो सकती है।
- कैमरा: 200MP का मुख्य कैमरा और बेहतर ज़ूम लेंस के साथ नया कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन।
लॉन्च और कीमत
- ग्लोबल लॉन्च: 25 फरवरी 2026।
- भारत में उपलब्धता: मार्च के दूसरे हफ्ते से।
- कीमत: भारत में इसकी कीमत ₹1,29,999 से शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण कुछ मॉडल्स महंगे हो सकते हैं।
विशेष अपडेट: सैमसंग इस बार फोल्ड 7 की तरह एक नया ‘पिल-शेप्ड’ कैमरा आइलैंड डिज़ाइन अपना सकता है, जो इसके लुक को काफी बदल देगा।
iQOO 15R Price 7,600mAh बैटरी और दमदार कैमरा! सब कुछ जानना चाहते हैं, तो इस लिंक पर Click Here








































