
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 पदों पर होने वाली UP Police Constable भर्ती परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
UP Police Constable Exam 2026 जून में होगी 32,679 पदों की परीक्षा
यूपी पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है! उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का स्वरूप (Exam Pattern)
- कुल प्रश्न: 150 (वस्तुनिष्ठ/Objective)
- कुल अंक: 300 अंक (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)
- समय: 2 घंटे (120 मिनट)
- विषय: सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, और मानसिक अभिरुचि/रीजनिंग।
- नेगेटिव मार्किंग: 0.5 अंक की कटौती (प्रत्येक गलत उत्तर पर)।
महत्वपूर्ण तिथियां (Key Dates)
- परीक्षा तिथियां: 8, 9 और 10 जून 2026।
- एडमिट कार्ड: जून के पहले सप्ताह में (अपेक्षित)।
- परीक्षा केंद्र की जानकारी: मई के अंतिम सप्ताह में जारी होगी।
तैयारी के लिए विशेष टिप्स
- सिलेबस पर फोकस: हिंदी और रीजनिंग स्कोरिंग विषय हैं, इन पर ज्यादा ध्यान दें।
- नेगेटिव मार्किंग: तुक्का लगाने से बचें, क्योंकि 0.5 की नेगेटिव मार्किंग मेरिट गिरा सकती है।
- पिछले वर्ष के पेपर: 2024 की परीक्षा के प्रश्नों का अभ्यास जरूर करें।
विशेष नोट: उम्मीदवार किसी भी अफवाह से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।
DSSSB PRT Admit Card 2026 जाने कब होगा जारी सब कुछ जानना चाहते हैं, तो इस लिंक पर Click Here








































