
CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 30 जनवरी 2026 को रात 11:50 बजे समाप्त हो रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन
देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली CUET UG 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना देरी किए cuet.nta.nic.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें।
महत्वपूर्ण समय सीमा (Deadlines)
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026 (आज रात 11:50 बजे तक)।
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)।
- करेक्शन विंडो (Correction Window): 2 फरवरी से 4 फरवरी 2026 तक।
- परीक्षा की तारीख (Tentative): 11 मई से 31 मई 2026।
फॉर्म में सुधार कैसे करें?
NTA उन छात्रों को मौका देगा जिन्होंने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है। 2 फरवरी से आप अपनी फोटो, सिग्नेचर, और कुछ चुनिंदा शैक्षणिक विवरणों में सुधार कर पाएंगे।
याद रखें: नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस जैसे प्राथमिक विवरणों को सुधारने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए आज फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें।
SSC MTS 2026 4 फरवरी से पहले रट लें ये Topics सब कुछ जानना चाहते हैं, तो इस लिंक पर Click Here








































