
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UP LT Grade Result 2026 की घोषणा कर दी है। वर्तमान में आयोग ने गणित (Maths) और हिंदी विषयों के प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए हैं।
UP LT Grade Result OUT शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी!
उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (LT Grade) बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। UPPSC ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा 2025-26 के तहत हिंदी और गणित विषयों का परिणाम घोषित कर दिया है। गणित विषय में मुख्य परीक्षा के लिए 2260 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
रिजल्ट की मुख्य बातें (Key Highlights)
- जारी विषय: गणित (Maths) और हिंदी।
- चयनित अभ्यर्थी: गणित में 2260 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए क्वालीफाई।
- आधिकारिक वेबसाइट: uppsc.up.nic.in
- अगला चरण: सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जल्द जारी होगा।
UP LT Grade Result कैसे डाउनलोड करें?
- आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Information Bulletin’ या ‘Results’ सेक्शन देखें।
- “Result of Assistant Teacher (Trained Graduate Grade) Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने विषय (Hindi/Maths) की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
महत्वपूर्ण जानकारी
अन्य विषयों (जैसे विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान) के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से जल्द ही जारी किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम आने के बाद ही सार्वजनिक किए जाएंगे।
DSSSB PRT Admit Card 2026 जाने कब होगा जारी सब कुछ जानना चाहते हैं, तो इस लिंक पर Click Here








































