Stand Up India Scheme 2026 1 करोड़ तक का Composite Loan

By | January 15, 2026
Stand Up India Scheme

StStand Up India योजना क्या है?

भारत सरकार ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उद्यमियों को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु Stand Up India Scheme की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों को ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक का बैंक लोन प्रदान किया जाता है, ताकि वे नया व्यवसाय या ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट शुरू कर सकें।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर बैंक शाखा से कम से कम एक SC/ST और एक महिला उद्यमी को उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता मिले।

Stand Up India Scheme Eligibility 2026

Stand Up India Loan के लिए पात्रता शर्तें निम्नलिखित हैं:

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • पुरुष आवेदक SC या ST वर्ग से होना चाहिए।
  • महिला आवेदक किसी भी वर्ग की हो सकती हैं।
  • व्यवसाय केवल ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट होना चाहिए, यानी नया व्यवसाय।
  • यदि कंपनी या फर्म है तो उसमें 51% या उससे अधिक हिस्सेदारी महिला या SC/ST उद्यमी की होनी चाहिए।
  • आवेदक किसी भी बैंक का defaulter नहीं होना चाहिए।

Stand Up India Loan Documents Required

Stand Up India Loan के लिए निम्न दस्तावेज़ आवश्यक होते हैं:

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, PAN कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट
  • निवास प्रमाण
  • व्यवसाय पते का प्रमाण
  • SC/ST प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पार्टनरशिप डीड या कंपनी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • आयकर रिटर्न
  • किराया अनुबंध (यदि स्थान किराए पर है)
  • MSME / Udyam Registration
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • बैंक स्टेटमेंट
  • प्रमोटर की संपत्ति व देनदारी विवरण
  • प्रदूषण नियंत्रण अनुमति (यदि आवश्यक हो)

Stand Up India Loan Apply कैसे करें (Step by Step Process)

Stand Up India Loan Apply करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: standupmitra.in
  2. Register/Login करें।
  3. अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  4. श्रेणी (SC/ST/महिला) चुनें।
  5. व्यवसाय का पूरा विवरण दर्ज करें।
  6. Loan राशि और प्रोजेक्ट जानकारी भरें।
  7. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  8. फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन के बाद संबंधित बैंक अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे और loan प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

कहाँ Apply करें

  • Stand Up India Portal
  • नज़दीकी सरकारी या निजी बैंक शाखा
  • Lead District Manager कार्यालय
  • SIDBI सहायता केंद्र

Stand Up India Scheme Benefits 2026

इस योजना के मुख्य लाभ:

  • ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक का composite loan
  • कम ब्याज दर और लंबी repayment अवधि
  • RuPay Debit Card सुविधा
  • Project report और training support
  • Skill development और handholding support
  • रोजगार के नए अवसर
  • महिला और SC/ST उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता

Stand Up India Loan Interest Rate और Repayment

ब्याज दर बैंक के अनुसार निर्धारित होती है, जो आमतौर पर MCLR आधारित होती है।
Loan repayment अवधि अधिकतम 7 वर्षों तक हो सकती है जिसमें moratorium period भी शामिल होता है।

निष्कर्ष

Stand Up India Scheme 2026 भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है जो महिला और SC/ST उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने का सुनहरा अवसर देती है। यह योजना केवल लोन ही नहीं देती बल्कि व्यापारिक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सहायता भी प्रदान करती है।

यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और पात्रता पूरी करते हैं, तो आज ही Stand Up India Loan Apply करें और अपने सपनों को हकीकत में बदलें।

अगर आप Mahila Samriddhi Yojna के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो क्लिक करें: Mahila Samriddhi Yojna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *