GOBARDhan Scheme भारत की स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता, पर्यावरण सुधार और ग्रामीण आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से GOBARDhan Scheme शुरू की है। यह योजना गाद और जैविक कचरे को ऊर्जा और समृद्धि में बदलने की पहल है। GOBARDhan Scheme का पूरा नाम है Galvanizing Organic Bio-Agro Resources Dhan। इसे अप्रैल 2018 में जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत पयजल एवम स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत लॉन्च किया।
GOBARDhan Scheme की मुख्य विशेषताएं एवं उद्देश्य
- ग्रामीण इलाकों में गोबर और जैविक अपशिष्ट का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक प्रबंधन।
- जैविक अपशिष्ट से बायोगैस, जैविक खाद और ऊर्जा का उत्पादन।
- स्वच्छता को बढ़ावा देना और रोगों को रोकना।
- ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना।
- ग्रामीण उद्यमिता, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
GOBARDhan Scheme के तहत वित्तीय सहायता (Amount)
GOBARDhan Scheme के चार मॉडलों के तहत Gram Panchayat के लिए प्रोत्साहन राशि अलग-अलग होती हैं:
- ग्राम पंचायत में घरों की संख्या 150 तक: ₹7 लाख
- 300 घरों तक: ₹12 लाख
- 500 घरों तक: ₹15 लाख
- 500 से अधिक घरों के लिए: ₹20 लाख
Read the more information (Click Here)
यह राशि बायोगैस प्लांट स्थापित करने और जैविक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए दी जाती है। इससे ग्राम पंचायतों को स्वयं स्वच्छता बनाए रखने और अतिरिक्त ऊर्जा बनाने में मदद मिलती है।
लाभ (GOBARDhan Scheme Benefits)
- स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुधार: गंदगी और कूड़ा प्रबंधन से गांव साफ-सुथरे बनते हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता है।
- आय का स्रोत: अपशिष्ट से बायोगैस और जैविक खाद बनाकर किसानों और ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर उत्पन्न होते हैं।
- उत्पादकता में वृद्धि: जैविक खाद से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और कृषि उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- पर्यावरण संरक्षण: गाद जलाने के स्थान पर उसका उपयोग ऊर्जा में होने से वायु प्रदूषण में कमी आती है।
- रोजगार सृजन: ग्राम स्तर पर बायोगैस संयंत्रों के संचालन से रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं।
पात्रता (GOBARDhan Scheme Eligibility)
- ग्राम पंचायत, SHGs, किसान उत्पादक संगठन, निजी उद्यमी, तथा अन्य ग्रामीण संस्थान जो जैविक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बायोगैस/CBG प्लांट लगाए।
- व्यक्तिगत ग्रामीण परिवार जिनके पास 3-4 पशु होते हैं वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
- बड़ा व्यवसायी और मिल्क यूनियन भी कमर्शियल मॉडल के तहत आवेदन कर सकते हैं।
GOBARDhan Scheme के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य)
- ग्राम पंचायत या संबंधित संस्थान का पंजीकरण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- कृषक/पशुपालक का प्रमाण पत्र
- बायोगैस/CBG प्लांट के लिए विस्तृत परियोजना विवरण (DPR)
- भूमि संबंधी दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण और पासबुक की कॉपी
GOBARDhan Scheme के महत्त्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की तिथि शुरू: 1 सितम्बर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितम्बर 2025
(यह तिथियां समय-समय पर अपडेट हो सकती हैं, इसलिए आधिकारिक पोर्टल पर नियमित जांच आवश्यक है।)
GOBARDhan Scheme के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
- सबसे पहले www.gobardhan.sbm.gov.in या संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- पंजीकरण के लिए ‘Register‘ विकल्प चुनें और आवश्यक विवरण भरें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- परियोजना विवरण (DPR) जमा करें और आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन और आवेदन संख्या प्राप्त करें।
- आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करें।
निष्कर्ष (Conclusion)
GOBARDhan Scheme ग्रामीण भारत में स्वच्छता, ऊर्जा सुरक्षा, और आर्थिक विकास का बेहतरीन उदाहरण है। यह योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देती है, बल्कि किसानों और ग्रामीणों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाती है। जैविक अपशिष्ट से बायोगैस और खाद का उत्पादन ग्रामीण रोजगार और आय का एक नया स्रोत प्रदान करता है। GOBARDhan Scheme के जरिए ग्रामीण भारत स्वच्छ, समृद्ध और स्वावलंबी बन रहा है, जो देश के सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आपको New GST Rates 2025 सस्ती और महंगी चीजों की पूरी लिस्ट भी पढ़नी चाहिए(Click Here)
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
1. GOBARDhan Scheme क्या है?
यह योजना ग्रामीण इलाकों में पशु और कृषि अपशिष्ट को सुरक्षित तरीके से प्रबंधित कर ऊर्जा और जैविक खाद बनाने का कार्यक्रम है।
2. GOBARDhan Scheme में कितनी राशी मिलती है?
₹7 लाख से लेकर ₹20 लाख तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध है, जो ग्राम पंचायत के आकार पर निर्भर करती है।
3. GOBARDhan Scheme के लिए कौन पात्र है?
ग्राम पंचायत, SHGs, छोटे किसान, बड़े उद्यमी सभी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
4. आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज कौन–कौन से हैं?
पहचान पत्र, ग्राम पंचायत का पंजीकरण प्रमाणपत्र, बैंक विवरण, परियोजना रिपोर्ट आदि।
5. GOBARDhan Scheme का लाभ कैसे मिलेगा?
इससे स्वच्छता बढ़ेगी, आय बढ़ेगी, ऊर्जा उत्पादन होगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
