
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET दिसंबर 2025-26 परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। बोकारो सहित देश भर के विभिन्न केंद्रों पर लाखों अभ्यर्थी इस पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे।
CTET 2026 Exam 7 और 8 फरवरी को होगी परीक्षा
CBSE की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। झारखंड के बोकारो जिले में 10 केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 11,522 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। बोर्ड ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और अभ्यर्थियों के लिए CTET Admit Card 2026 पहले ही जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षा का शेड्यूल (Exam Schedule)
- परीक्षा की तारीख: 7 और 8 फरवरी 2026।
- पालियां: कुल 3 शिफ्ट (सुबह, दोपहर और शाम)।
- एडमिट कार्ड स्टेटस: आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव।
- रिपोर्टिंग टाइम: परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Download Admit Card for CTET Dec 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
- सुरक्षा पिन डालकर ‘Submit’ करें।
- आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली जरूरी चीजें
- CTET Admit Card 2026 का रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट।
- एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)।
- दो पासपोर्ट साइज फोटो (यदि एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है)।
- केवल नीला/काला बॉल प्वाइंट पेन।
महत्वपूर्ण: बोकारो जैसे केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंचने का प्रयास करें।
India Post GDS भर्ती 2026 10वीं पास के लिए बंपर Vacancy सब कुछ जानना चाहते हैं, तो इस लिंक पर Click Here